दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार 2 आरोपी गिरफ्तार 

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने करीब एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम डोडकी निवासी रमेश कुमार कोसले ने 13 जुलाई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर के पास दीवार से सटाकर मकान बनाने की बात को लेकर रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव ने एकराय होकर उसके और उसके पिता अंजोर दास के साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से डंडे से हमला कर दोनों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर बिल्हा पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी दौरान 14 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से दोनों आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने रामजीवन यादव (30) और रामू यादव (25), दोनों निवासी डोडकी को पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में दोनों ने प्रार्थी और उसके पिता के साथ मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BG 6484 जब्त की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

Most Popular

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने करीब एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम डोडकी निवासी रमेश कुमार कोसले ने 13 जुलाई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर के पास दीवार से सटाकर मकान बनाने की बात को लेकर रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव ने एकराय होकर उसके और उसके पिता अंजोर दास के साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से डंडे से हमला कर दोनों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर बिल्हा पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी दौरान 14 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से दोनों आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने रामजीवन यादव (30) और रामू यादव (25), दोनों निवासी डोडकी को पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में दोनों ने प्रार्थी और उसके पिता के साथ मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BG 6484 जब्त की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।