धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक की ठगी, बाइक के बैग लेकर हुए आरोपी फरार…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर – शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अब लगातार शहर में हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोक मंडी में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग झांसा देकर ले लिया और देखते ही देखते भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी व्यापारी जनक प्रसाद साहू अपने बेटे उमेश कुमार साहू के साथ व्यापारिक जरूरतों के लिए नकद राशि लेकर व्यापार विहार पहुंचे थे। उन्होंने लहसुन, प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों की थोक खरीदारी की। इसके बाद जब वे अंडा चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और तबीयत ठीक करने का झांसा देकर कुछ कदम आगे चलने के लिए कहा, इसी दौरान मौका मिलते ही उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी भागने लगे। अचानक हुई इस वारदात से व्यापारी हक्का-बक्का रह गया और उन्होंने शोर मचाया, और पीछे दौड़े लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने व्यापार विहार और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

CCTV में कैद हुए दोनों बाइक सवार आरोपी

फुटेज में बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस ठगी को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, बाइक और आरोपियों के हुलिए के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, व्यापार विहार जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है…...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

Most Popular

निशांत तिवारी

बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अब लगातार शहर में हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोक मंडी में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग झांसा देकर ले लिया और देखते ही देखते भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

https://youtube.com/shorts/skqzzjkaMAc?feature=share