दिन दहाड़े सरकंडा क्षेत्र के सूने मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी समेत 80 हजार पार, घर वाले जीएक्स कम पर

-

निशांत तिवारी.

बिलासपुर। जोरापारा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर के पीछे लगे जालीदार दरवाजे को काटकर अंदर घुसे और घर में रखी तीन आलमारियों का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नगदी रकम समेत कुल 80 हजार रुपए पार कर दिए। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े:-बड़ा एक्शन : 49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्या पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी शुरू ?
जानकारी के अनुसार पीड़ित परवेश सोनी गोल बाजार बिलासपुर में इडली-डोसा की दुकान संचालित करता है और अपने परिवार के साथ जोरापारा सरकंडा में रहता है। पीड़ित परवेश सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सोनिका सोनी 6 मई को अपने मायके गई हुई थी। वहीं 19 मई की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने भाई पंकज सोनी के साथ घर में ताला लगाकर दुकान के लिए निकल गया था। दोनों अपने-अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 1:30 बजे जब पीड़ित दुकान बंद कर घर वापस लौटा तो उसने मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया।

यह भी पढ़े -:नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराने का आरोप, कारोबारी को झारखंड से किया गिरफ्तार… पढ़िए क्यों बना हाईप्रोफाइल मामला…

इसके बाद घर के मुख्य दरवाजे को खोलने की कोशिश की गई, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद मिला। संदेह होने पर उसने अपने पड़ोसी एवं रिश्तेदार समीर शुक्ला सहित अन्य लोगों को बुलाया। सभी की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। घर के अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे की ओर लगे जालीदार दरवाजे को काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में रखी दो आलमारियां तथा भाई पंकज सोनी के कमरे में रखी एक आलमारी का ताला तोड़ दिया।

घटना के समय घर में नहीं थे लोग, तब हुई चोरी…

पीड़ित परिवार के अनुसार चोर एक बच्चे की सोने की चैन जिसमें दो लॉकेट लगे थे, एक सोने की अंगूठी और करीब 50 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं पत्नी के मायके से वापस लौटने के बाद आलमारी में रखे सामान और नगदी की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिवार ने सलाह-मशवरा कर 22 मई को सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने...

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

Most Popular

निशांत तिवारी.

बिलासपुर। जोरापारा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर के पीछे लगे जालीदार दरवाजे को काटकर अंदर घुसे और घर में रखी तीन आलमारियों का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नगदी रकम समेत कुल 80 हजार रुपए पार कर दिए। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े:-बड़ा एक्शन : 49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्या पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी शुरू ?
जानकारी के अनुसार पीड़ित परवेश सोनी गोल बाजार बिलासपुर में इडली-डोसा की दुकान संचालित करता है और अपने परिवार के साथ जोरापारा सरकंडा में रहता है। पीड़ित परवेश सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सोनिका सोनी 6 मई को अपने मायके गई हुई थी। वहीं 19 मई की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने भाई पंकज सोनी के साथ घर में ताला लगाकर दुकान के लिए निकल गया था। दोनों अपने-अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 1:30 बजे जब पीड़ित दुकान बंद कर घर वापस लौटा तो उसने मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया।

यह भी पढ़े -:नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराने का आरोप, कारोबारी को झारखंड से किया गिरफ्तार… पढ़िए क्यों बना हाईप्रोफाइल मामला…

इसके बाद घर के मुख्य दरवाजे को खोलने की कोशिश की गई, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद मिला। संदेह होने पर उसने अपने पड़ोसी एवं रिश्तेदार समीर शुक्ला सहित अन्य लोगों को बुलाया। सभी की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। घर के अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे की ओर लगे जालीदार दरवाजे को काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में रखी दो आलमारियां तथा भाई पंकज सोनी के कमरे में रखी एक आलमारी का ताला तोड़ दिया।

घटना के समय घर में नहीं थे लोग, तब हुई चोरी...