Public Protest : जागो-जागो शहरवासियों… आपके आसपास और शहर की कई रोड खराब है… क्या नेताओं और प्रशासन के पास इसका जवाब है ?

-

Public Protest : बिलासपुर। स्मार्ट सिटी यह शब्द सुनने और कही लिखा हुआ देखने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन बिलासपुर शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर सिर्फ बोर्ड ही चमक रहे हैं। पर हालात देखकर लगता है जैसे शहर को धूल सिटी बना दिया गया हो। सोमवार को जूना बिलासपुर में जर्जर सड़क होने पर व्यापारी सड़क पर आ गए। महीनों से जर्जर पड़ी सड़कों और प्रशासन की बेरुखी से परेशान व्यापारियों और नागरिकों ने चक्काजाम कर नेताओं और अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जागो जागो शहरवासी... आपके आसपास और शहर की कई रोड खराब है... क्या नेताओं और प्रशासन के पास इसका जवाब है ?

Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार… मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ? 

सुबह तकरीब 11 बजे जूना बिलासपुर के सदर बाजार और गोलबाजार रोड पर बड़ी संख्या में व्यापारी और शहर के लोग सड़क पर उतर आए। ये इलाके शहर के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में गिने जाते हैं, लेकिन सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और नगर निगम, स्मार्ट सिटी मिशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। करीब ढाई घंटे तक सड़कें जाम रहीं, जिससे आसपास का बाजार पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा, बारिश में सड़क दलदल बन जाती है और धूप में इतनी धूल उड़ती है कि दुकान में बैठना मुश्किल हो जाता है। (Public Protest)

जागो जागो शहरवासी... आपके आसपास और शहर की कई रोड खराब है... क्या नेताओं और प्रशासन के पास इसका जवाब है ?

यह कैसी स्मार्ट सिटी है जहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है? गांधी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नासिर खान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा, नगर निगम से लेकर स्मार्ट सिटी के अफसर तक सिर्फ मीटिंग और आश्वासन में उलझा कर रखे हैं। जमीनी काम कहीं नहीं दिखता। शिकायतें दर्ज कराते-कराते थक गए हैं, अब सड़कों पर उतरना ही आखिरी रास्ता बचा है। (Public Protest)

यह भी पढ़ें – Police Investigation : क्या खंभा गिनकर तय हुई थाना सीमा ? अरपा पुल के नीचे मिला सड़ा-गला शव, नहीं हो पाई पहचान, बॉडी के कुछ हिस्से गायब ?

जल्द सड़क नहीं सुधरी, तो बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि चुनाव के बाद कहा गया था कि बारिश के बाद सड़क बनेगी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं दिख रही है। साथ ही कहा कि विकास के बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन इलाके की सड़कें अब भी जर्जर हैं। पूर्व एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता और समाजसेवी महेश दुबे ने भी कहा कि अगर प्रशासन और जनप्रतिनिधि अब भी नहीं जागे तो अगला आंदोलन और बड़ा होगा। (Public Protest)

False representation : सीवी रमन यूनिवर्सिटी का कमाल – आवासीय परिसर को बना दिया इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल!, नैक ग्रेडिंग के लिए दस्तावेजों में दिखाया कुछ और…
सिर्फ जूना बिलासपुर नहीं, पूरे शहर की सड़कें बदहाल

सिर्फ जूना बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे शहर की सड़कें जर्जर हैं। अशोक नगर, राजकिशोर नगर, अपोलो अस्पताल मार्ग, कुदुदंड मार्ग, तोरवा से पुल वाला मार्ग, देवरीखुर्द और लाल खदान के आसपास की सड़कों का हाल भी बद से बदतर है। कई जगहों पर गड्ढों की वजह से हर दिन वाहन फिसल रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। (Public Protest)

फिर प्रशासन ने दिया आश्वासन पर आश्वासन…
करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचीं अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा सिंह ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और बताया कि जवाली नाला पुल से गांधी चौक तक की सड़क का डामरीकरण जल्द शुरू किया जाएगा। हालांकि, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि यह आश्वासन झूठा निकला तो वे दोबारा और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। (Public Protest)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

Most Popular

Public Protest : बिलासपुर। स्मार्ट सिटी यह शब्द सुनने और कही लिखा हुआ देखने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन बिलासपुर शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर सिर्फ बोर्ड ही चमक रहे हैं। पर हालात देखकर लगता है जैसे शहर को धूल सिटी बना दिया गया हो। सोमवार को जूना बिलासपुर में जर्जर सड़क होने पर व्यापारी सड़क पर आ गए। महीनों से जर्जर पड़ी सड़कों और प्रशासन की बेरुखी से परेशान व्यापारियों और नागरिकों ने चक्काजाम कर नेताओं और अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जागो जागो शहरवासी... आपके आसपास और शहर की कई रोड खराब है... क्या नेताओं और प्रशासन के पास इसका जवाब है ?

Masturi Firing Case : और कितने आदमी थे गब्बर, 2 आदमी थे सरदार… मस्तूरी गोलीकांड में बिलासपुर पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे ? 

सुबह तकरीब 11 बजे जूना बिलासपुर के सदर बाजार और गोलबाजार रोड पर बड़ी संख्या में व्यापारी और शहर के लोग सड़क पर उतर आए। ये इलाके शहर के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में गिने जाते हैं, लेकिन सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और नगर निगम, स्मार्ट सिटी मिशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। करीब ढाई घंटे तक सड़कें जाम रहीं, जिससे आसपास का बाजार पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा, बारिश में सड़क दलदल बन जाती है और धूप में इतनी धूल उड़ती है कि दुकान में बैठना मुश्किल हो जाता है। (Public Protest)

जागो जागो शहरवासी... आपके आसपास और शहर की कई रोड खराब है... क्या नेताओं और प्रशासन के पास इसका जवाब है ?

यह कैसी स्मार्ट सिटी है जहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है? गांधी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नासिर खान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा, नगर निगम से लेकर स्मार्ट सिटी के अफसर तक सिर्फ मीटिंग और आश्वासन में उलझा कर रखे हैं। जमीनी काम कहीं नहीं दिखता। शिकायतें दर्ज कराते-कराते थक गए हैं, अब सड़कों पर उतरना ही आखिरी रास्ता बचा है। (Public Protest)

यह भी पढ़ें - Police Investigation : क्या खंभा गिनकर तय हुई थाना सीमा ? अरपा पुल के नीचे मिला सड़ा-गला शव, नहीं हो पाई पहचान, बॉडी के कुछ हिस्से गायब ? जल्द सड़क नहीं सुधरी, तो बड़े आंदोलन की दी चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि चुनाव के बाद कहा गया था कि बारिश के बाद सड़क बनेगी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं दिख रही है। साथ ही कहा कि विकास के बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन इलाके की सड़कें अब भी जर्जर हैं। पूर्व एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता और समाजसेवी महेश दुबे ने भी कहा कि अगर प्रशासन और जनप्रतिनिधि अब भी नहीं जागे तो अगला आंदोलन और बड़ा होगा। (Public Protest)

False representation : सीवी रमन यूनिवर्सिटी का कमाल – आवासीय परिसर को बना दिया इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल!, नैक ग्रेडिंग के लिए दस्तावेजों में दिखाया कुछ और… सिर्फ जूना बिलासपुर नहीं, पूरे शहर की सड़कें बदहाल सिर्फ जूना बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे शहर की सड़कें जर्जर हैं। अशोक नगर, राजकिशोर नगर, अपोलो अस्पताल मार्ग, कुदुदंड मार्ग, तोरवा से पुल वाला मार्ग, देवरीखुर्द और लाल खदान के आसपास की सड़कों का हाल भी बद से बदतर है। कई जगहों पर गड्ढों की वजह से हर दिन वाहन फिसल रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। (Public Protest) फिर प्रशासन ने दिया आश्वासन पर आश्वासन... करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचीं अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा सिंह ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और बताया कि जवाली नाला पुल से गांधी चौक तक की सड़क का डामरीकरण जल्द शुरू किया जाएगा। हालांकि, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि यह आश्वासन झूठा निकला तो वे दोबारा और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। (Public Protest)