दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस को कर सके गुमराह !

-

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब दुकान परिसर में एक ऑटो चालक की दिन दहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की लाश उसी की ऑटो के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शराब दुकान परिसर में खड़ी ऑटो क्रमांक CG 10 T 0731 के पीछे सीट के नीचे एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने देखा कि व्यक्ति के सीने और पेट से भारी मात्रा में खून निकल रहा था। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान शिवनंदन साहू पिता शंभू साहू उम्र 56 वर्ष निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई, जो की ऑटो चलाने का काम करता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर ऑटो चालक की हत्या की है। वारदात के बाद आरोपी ने आसपास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचने की चुनौती बढ़ गई है। घटना के बाद घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

Most Popular

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब दुकान परिसर में एक ऑटो चालक की दिन दहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की लाश उसी की ऑटो के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।