बलौदाबाजार हिंसा मामला: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत… इस दिन जेल के आएंगे बाहर !

-

रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद निर्देश जारी किए गए, और अब स्थानीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वे शुक्रवार शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं। देवेंद्र यादव 17 अगस्त 2024 से न्यायिक हिरासत में थे।

क्या है पूरा मामला?

10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना हुई। इस हिंसा में भीड़ को उकसाने और आंदोलनकारियों का समर्थन करने के आरोप में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों से संबंधित दस्तावेज अब बलौदाबाजार अदालत में पेश किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दी गई?

देवेंद्र यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दलील दी गई कि वह केवल सभा में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने मंच से कोई भाषण नहीं दिया, न ही किसी तरह की भड़काऊ टिप्पणी की। उनके कार्यक्रम में शामिल होने और लौटने का समय हिंसक घटना के समय से बिल्कुल अलग था।
इसके अलावा, हिंसा के वक्त वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। उनकी गिरफ्तारी भिलाई स्थित उनके घर से हुई, जो घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी गलत और मनगढ़ंत है।
अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

Most Popular