बलौदाबाजार हिंसा मामला: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत… इस दिन जेल के आएंगे बाहर !

-

रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद निर्देश जारी किए गए, और अब स्थानीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वे शुक्रवार शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं। देवेंद्र यादव 17 अगस्त 2024 से न्यायिक हिरासत में थे।

क्या है पूरा मामला?

10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना हुई। इस हिंसा में भीड़ को उकसाने और आंदोलनकारियों का समर्थन करने के आरोप में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों से संबंधित दस्तावेज अब बलौदाबाजार अदालत में पेश किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दी गई?

देवेंद्र यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दलील दी गई कि वह केवल सभा में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने मंच से कोई भाषण नहीं दिया, न ही किसी तरह की भड़काऊ टिप्पणी की। उनके कार्यक्रम में शामिल होने और लौटने का समय हिंसक घटना के समय से बिल्कुल अलग था।
इसके अलावा, हिंसा के वक्त वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। उनकी गिरफ्तारी भिलाई स्थित उनके घर से हुई, जो घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी गलत और मनगढ़ंत है।
अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जिले में जल्द होगा NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा...

बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द...

छठ घाट पर दिखेगी आस्था की भव्यता, सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु, छठी...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर को संस्कारधानी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां देश के अलग-अलग अंचलों की संस्कृति, परंपराएं और...

बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और...

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

तुम्हारे हिसाब से हो जाएगा, वन विभाग ठेकेदारों ने इतना सुनने 5 स्टार होटल...

रायपुर ( डेस्क)। वन विभाग के ठेकेदारों ने अपने हिसाब से टेंडर मैनेज करने के लिए रायपुर का होटल...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

Most Popular