विघ्नेश्वर मिश्रा/ डेस्क। मुंबई इंडियंस ने सीजन की अपनी बहुत जरूरी और दूसरी जीत दर्ज की और वहीं दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की पहली हार हुई है। मैच तो दिल्ली के हाथ में था, लेकिन मुंबई ने आखिरी मौके पर बाज़ी पलट दी।
करुण नायर के लिए सहानुभूति बनती है, वह बिल्कुल निराश नजर आए। उन्होंने जिस तरह शुरुआत की बेहद खूबसूरत अंदाज में सभी गेंदबाजों की खबर ली। वह एक परीकथा जैसी वापसी कर रहे थे, लेकिन 12वें ओवर में मिच सैंटनर ने उनकी पारी को बेरहमी से खत्म कर दिया। यहीं से डीसी की हार की शुरुआत हुई। इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया और मुंबई ने हर मौके को भुनाया। मैदान पर ओस का असर भी था और गेंद भी बदली गई। 13वें ओवर के अंत में गेंद बदली गई और सूखी गेंद ने अधिक ग्रिप करना शुरू कर दिया, जिससे नए बल्लेबाजों को खेलने में काफी मुश्किल हुई।

इस इंपैक्ट प्लेयर ने कर दिया कमाल…
कर्ण शर्मा ने भी शानदार गेंदबाज़ी की, 3/36 लेकर उन्होंने मुंबई को मुकाबले में वापस ला दिया। जब दिल्ली का स्कोर 113/1 था और पारी आधे रास्ते पर थी, तो वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिख रही थी, लेकिन मुंबई की वापसी तारीफ के काबिल रही।
तू चल मै आता हूं जैसी रही स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स का मध्यक्रम के बल्लेबाजो ने दिल्ली के फैन्स को निराश किया।सत्बस, राहुल और अक्षर पटेल का खराब शाट सेलक्शन। दिल्ली जीत की दहलीज पर थी परन्तु विकेट फेंककर दिल्ली के बल्लेबाजो ने मुंबई को वापसी का मौका दिया।
जानिए किस तरह रहा मैच का हाल
मुंबई इंडियंस ने शुरुआत जबरदस्त की महज 4ओवर में 45 रन बना लिए थे फिर विप्रज निगम ने 5वे ओवर में रोहित को पगबाधा आउट किया। कुलदीप यादव ने रिकलटन को 8वे ओवर में चलता किया।तिलक और सूर्या ने 60 रनों की साझेदारी की फिर सूर्या कुलदीप के शिकार बने। तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा कर नमन धीर के साथ स्कोर को 205, रनों पर पहुंचाया।
डीसी की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जब जेक फ्रेजर-मैगर्क पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर शामिल किए गए करुण नायर ने 89 रनों की शानदार पारी खेली और अभिषेक पोरेल (33) के साथ मिलकर 119 रनों की साझेदारी की। लेकिन जैसे ही मुंबई के स्पिनरों कर्ण शर्मा (3 विकेट) और मिचेल सैंटनर (2 विकेट) ने अहम झटके दिए, मैच का रुख बदल गया।
आखिरी दो ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे और तीन विकेट बाकी थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए पेनल्टिमेट ओवर में तीन रन आउट हुए—जो कि किसी हैट्रिक से कम नहीं था—और इसी के साथ दिल्ली की पूरी टीम 193 रनों पर सिमट गई।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। यह उनके छह मैचों में दूसरी जीत है। वहीं, दिल्ली की टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अब भी प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदार बनी हुई है।