विनीत कप : कुंबली इलेवन पाटन की टीम ने 63 रनों से श्याम इलेवन को हराया, जीतू ने धमाकेदार अर्धशतक की खेली पारी

-

बिलासपुर । स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कुंबली इलेवन पाटन और श्याम इलेवन के बीच खेला गया।

इस मैच के अतिथि सिम्स के डीन डॉ. रामणेश मूर्ति और उनकी धर्मपत्नी, अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. मनोज राय, डॉ. विनोद तिवारी रहे। सभी अतिथियों ने टॉस कराकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज जीतू की 53 रनों के धमाकेदार पारी अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। श्याम इलेवन के गेंदबाज राहुल ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। इस प्रकार कुंबली इलेवन पाटन की टीम ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।

श्याम इलेवन की ओर से बल्लेबाज लव ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। वहीं कुंबली इलेवन पाटन के गेंदबाज शीतल और राजा ने 3 – 3 विकेट अर्जित किए। कुंबली इलेवन के बल्लेबाज जीतू को उनके 33 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है। शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है, जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। हमारा प्रयास रहता है कि शहरवासियों और दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।

इस वर्ष विजेता टीम को दी जायेगी आकर्षक ट्राफी

इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है। साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट फिल्डर समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी  आदि की व्यवस्था की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

Most Popular

बिलासपुर । स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कुंबली इलेवन पाटन और श्याम इलेवन के बीच खेला गया।

इस मैच के अतिथि सिम्स के डीन डॉ. रामणेश मूर्ति और उनकी धर्मपत्नी, अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. मनोज राय, डॉ. विनोद तिवारी रहे। सभी अतिथियों ने टॉस कराकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज जीतू की 53 रनों के धमाकेदार पारी अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। श्याम इलेवन के गेंदबाज राहुल ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। इस प्रकार कुंबली इलेवन पाटन की टीम ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।

श्याम इलेवन की ओर से बल्लेबाज लव ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। वहीं कुंबली इलेवन पाटन के गेंदबाज शीतल और राजा ने 3 - 3 विकेट अर्जित किए। कुंबली इलेवन के बल्लेबाज जीतू को उनके 33 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया।