विनीत कप : बॉलीवुड ग्लैमर शेफाली और मिस वर्ल्ड मानुषी क्रिकेट के फाइनल मैच में मचाएंगी धूम

-

स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता
बिलासपुर । स्वर्गीय उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष अपने गौरवशाली तेरहवें संस्करण में प्रवेश कर चुकी है। खेल परिसर में चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हर रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एके एमजी तारिक शारिक भोपाल की टीम पहले ही अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच 10 जनवरी यानी शनिवार रात 8 बजे से खेला जाएगा, जो कि अमरकंटक हेल्थ सेंटर और मोनू गोहेल जोहेब रायगढ़ 11 के बीच होगा। इस मुकाबले के विजेता का सीधा टिकट होगा 11 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में, जिसे लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है।

लेकिन इस बार का ग्रैंड फिनाले केवल क्रिकेट का रोमांच नहीं, बल्कि मनोरंजन और ग्लैमर का अनोखा संगम लेकर आ रहा है। इस समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए दो खास मेहमान मैदान पर मौजूद रहेंगी प्रसिद्ध एक्ट्रेस और एंकर शेफाली बग्गा तथा बॉलीवुड अभिनेत्री और (मिस वर्ल्ड 2017) मानुषी चिल्लर। दोनों सितारों की उपस्थिति ने पहले ही इस आयोजन के प्रति लोगों की दिलचस्पी को चरम पर पहुंचा दिया है।

शेफाली बग्गा की एंकरिंग से मचेगा धमाल

शेफाली बग्गा, जो अपनी बेबाक एंकरिंग और तेज़तर्रार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जानी जाती हैं, फाइनल मुकाबले में रंग जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे न केवल खेल प्रेमियों को ऊर्जा से भर देंगी, बल्कि इस मुकाबले की हर रोमांचक झलक को अपने अलग अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाएंगी। उनकी मौजूदगी से यह आयोजन युवाओं में खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

फाइनल में मिस वर्ल्ड भी करेंगी शिरकत

वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाने वाली मानुषी चिल्लर, जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम किया था, इस प्रतियोगिता में ग्लैमर और आकर्षण की चमक लेकर आएंगी। उनके आने की खबर से ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। दर्शकों और प्रशंसकों में उनके लाइव दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कहा जा रहा है कि वे फाइनल मुकाबले में विशेष प्रस्तुति भी दे सकती हैं, जिससे इस रात का आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।

फाइनल मुकाबले में ये होंगे मुख्य अतिथि

फाइनल मुकाबले में प्रदेश के डिप्टी सीएम और खेल एवं PWD मंत्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल रहेंगे। इस तरह 11 जनवरी की रात खेल परिसर में क्रिकेट, सितारों की चमक और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। दर्शकों के लिए यह सिर्फ फाइनल मैच नहीं, बल्कि एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। मैदान में भीड़ उमड़ने की पूरी उम्मीद है और आयोजक भी इस ऐतिहासिक रात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

Most Popular