Honeytrap Kidnapping : वॉट्सऐप पर बात शुरू हुई, फिर कर लिया अपहरण और पिता से इतने लाख रुपए की मांगी फिरौती, फिर खेत में हुआ ये…

-

Honeytrap Kidnapping : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया है, जहां एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप में फंसा कर अगवा किया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पूरी घटना किसी फिल्मी सस्पेंस की तरह थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया। (Honeytrap Kidnapping)

यह भी पढ़ें :- PMAY Chhattisgarh Ranking : पीएम आवास योजना में बिलासपुर दूसरे स्थान पर, रायपुर पिछड़ा, रायगढ़ को मिला यह स्थान…

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। लक्षणपुर निवासी युवक बुधराम साहू को एक युवती ने पहले वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया और फिर लगातार बातचीत कर विश्वास जीत लिया। इसके बाद युवती ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और वहीं से उसे अगवा कर लिया गया। अपहरण के बाद युवक के पिता को फोन कर 17 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। अपराधियों ने पैसे के भुगतान के लिए खेत में आने को कहा और रास्ते भर फोन पर लगातार निर्देश देते रहे कि कहां और कैसे रकम रखनी है। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पूरी रात ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच पुलिस टीम ने खेत में घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभय कुमार सूर्यवंशी और आयशा बेगम शामिल हैं। दोनों आरोपी लक्षणपुर गांव के ही निवासी हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है। (Honeytrap Kidnapping)

3 कलेक्टर बदल गए थे, लेकिन RTO आनंद तिवारी पर 4 साल से जांच ही चलती रही, भूमि अधिग्रहण में लगभग साढ़े 3 करोड़ की थी हेरा फेरी, अब निलंबित, कई और अधिकारी रडार में…

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। सोशल मीडिया के माध्यम से जाल बिछाया गया और फिर फिरौती के लिए अपहरण की योजना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस केस को जल्द सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।हालांकि इस तरह को कॉल और मैसेज आपके पास आते हैं तो आप भी सावधान हो जाइए, नहीं तो कभी भी कोई बड़ी घटना के शिकार हो सकते हैं। (Honeytrap Kidnapping)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

Honeytrap Kidnapping : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया है, जहां एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप में फंसा कर अगवा किया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पूरी घटना किसी फिल्मी सस्पेंस की तरह थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया। (Honeytrap Kidnapping) यह भी पढ़ें :- PMAY Chhattisgarh Ranking : पीएम आवास योजना में बिलासपुर दूसरे स्थान पर, रायपुर पिछड़ा, रायगढ़ को मिला यह स्थान… घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। लक्षणपुर निवासी युवक बुधराम साहू को एक युवती ने पहले वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया और फिर लगातार बातचीत कर विश्वास जीत लिया। इसके बाद युवती ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और वहीं से उसे अगवा कर लिया गया। अपहरण के बाद युवक के पिता को फोन कर 17 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। अपराधियों ने पैसे के भुगतान के लिए खेत में आने को कहा और रास्ते भर फोन पर लगातार निर्देश देते रहे कि कहां और कैसे रकम रखनी है। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पूरी रात ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच पुलिस टीम ने खेत में घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभय कुमार सूर्यवंशी और आयशा बेगम शामिल हैं। दोनों आरोपी लक्षणपुर गांव के ही निवासी हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है। (Honeytrap Kidnapping) 3 कलेक्टर बदल गए थे, लेकिन RTO आनंद तिवारी पर 4 साल से जांच ही चलती रही, भूमि अधिग्रहण में लगभग साढ़े 3 करोड़ की थी हेरा फेरी, अब निलंबित, कई और अधिकारी रडार में… पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। सोशल मीडिया के माध्यम से जाल बिछाया गया और फिर फिरौती के लिए अपहरण की योजना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस केस को जल्द सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।हालांकि इस तरह को कॉल और मैसेज आपके पास आते हैं तो आप भी सावधान हो जाइए, नहीं तो कभी भी कोई बड़ी घटना के शिकार हो सकते हैं। (Honeytrap Kidnapping)