Police Raid : स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारी रेड, देह व्यापार की आशंका पर की जांच, फिर पुलिस ने दी यह चेतावनी !

-

Police Raid : बिलासपुर । शहर में संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक संगठित और सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के लिए एसएसपी वरिष्ठ रजनेश सिंह ने एक विशेष टीम गठित की और जिले भर के प्रमुख स्पा सेंटरों में पुलिस टीमें तैनात की गईं।

Testnet Success : ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में भारत की उड़ान – ‘Anannta’ से डिजिटल युग की नई शुरुआत, Blockchain “Anannta” ने पास किया Testnet का परीक्षण, जानिए क्या होता है ब्लॉकचेन …

इस विशेष अभियान में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइंस निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी रस्मित कौर चावला, भारती मरकाम, अनीता मिंज समेत थाना स्तर के अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान थाना तारबाहर क्षेत्र के द एलिमेंट स्पा (बांसीवाल बिल्डिंग), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाज़ा) और थाना सरकंडा क्षेत्र के ईवा स्पा की कड़ाई से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान किसी भी स्पा में प्रत्यक्ष रूप से कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं पाई गई, लेकिन पुलिस ने इसे भविष्य की रोकथाम की कार्रवाई बताया। प्रत्येक स्पा सेंटर के कर्मचारियों से पहचान पत्र आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य चीजों की जांच की गई, जिनमें सभी भारतीय नागरिक पाए गए।

High court news : I Love you कहना अब यौन उत्पीड़न नहीं, युवक ने रखा था प्रेम प्रस्ताव…

हर व्यक्तियों के आने जाने के रिकॉर्ड रखने की हिदायत 

पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक आने-जाने वाले ग्राहक और स्टाफ की जानकारी सुरक्षित रखें और संदिग्ध व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही स्पा कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि वे सेवाओं की मर्यादा में रहते हुए कार्य करें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान उन धंधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा संकेत है जो स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जिले में जल्द होगा NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा...

बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द...

छठ घाट पर दिखेगी आस्था की भव्यता, सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु, छठी...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर को संस्कारधानी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां देश के अलग-अलग अंचलों की संस्कृति, परंपराएं और...

बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और...

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

Most Popular

Police Raid : बिलासपुर । शहर में संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक संगठित और सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के लिए एसएसपी वरिष्ठ रजनेश सिंह ने एक विशेष टीम गठित की और जिले भर के प्रमुख स्पा सेंटरों में पुलिस टीमें तैनात की गईं। Testnet Success : ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में भारत की उड़ान – ‘Anannta’ से डिजिटल युग की नई शुरुआत, Blockchain “Anannta” ने पास किया Testnet का परीक्षण, जानिए क्या होता है ब्लॉकचेन … इस विशेष अभियान में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइंस निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी रस्मित कौर चावला, भारती मरकाम, अनीता मिंज समेत थाना स्तर के अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान थाना तारबाहर क्षेत्र के द एलिमेंट स्पा (बांसीवाल बिल्डिंग), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाज़ा) और थाना सरकंडा क्षेत्र के ईवा स्पा की कड़ाई से जांच की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी स्पा में प्रत्यक्ष रूप से कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं पाई गई, लेकिन पुलिस ने इसे भविष्य की रोकथाम की कार्रवाई बताया। प्रत्येक स्पा सेंटर के कर्मचारियों से पहचान पत्र आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य चीजों की जांच की गई, जिनमें सभी भारतीय नागरिक पाए गए। High court news : I Love you कहना अब यौन उत्पीड़न नहीं, युवक ने रखा था प्रेम प्रस्ताव… हर व्यक्तियों के आने जाने के रिकॉर्ड रखने की हिदायत  पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक आने-जाने वाले ग्राहक और स्टाफ की जानकारी सुरक्षित रखें और संदिग्ध व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही स्पा कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि वे सेवाओं की मर्यादा में रहते हुए कार्य करें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान उन धंधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा संकेत है जो स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।