आत्महत्या ! : जमीन विवाद से प्रताड़ित होकर ग्रामीण ने कीटनाशक पिया, फिर हो गई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

-

निशांत तिवारी/ बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद में ग्रामीण ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फरहदा चौक पर शव रखकर सीपत-बिलासपुर मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बलराम यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, फरहदा निवासी परमेश्वरी पटेल ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से बजरंग चौक स्थित शासकीय भूमि पर बने मकान में निवास कर रही हैं। आरोप है कि पड़ोसी बलराम यादव 23 और 24 मई को एक बुजुर्ग महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन को उक्त महिला की बताते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज की और हाथ में डंडा लेकर घर के भीतर घुसकर मारपीट की। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 25 मई की सुबह बलराम यादव फिर घर पहुंचा और एक घंटे के भीतर मकान खाली करने की धमकी देते हुए कनक पटेल के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया। परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद, धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कनक पटेल ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कनक पटेल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फरहदा चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाइश देने में जुट गए। जहाँ लगभग 2 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद समझाईश पर ग्रामीण शांत हुए, जिन्हें मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में,यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है…...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

Most Popular

निशांत तिवारी/ बिलासपुर - जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद में ग्रामीण ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फरहदा चौक पर शव रखकर सीपत-बिलासपुर मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बलराम यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, फरहदा निवासी परमेश्वरी पटेल ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से बजरंग चौक स्थित शासकीय भूमि पर बने मकान में निवास कर रही हैं। आरोप है कि पड़ोसी बलराम यादव 23 और 24 मई को एक बुजुर्ग महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन को उक्त महिला की बताते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज की और हाथ में डंडा लेकर घर के भीतर घुसकर मारपीट की। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 25 मई की सुबह बलराम यादव फिर घर पहुंचा और एक घंटे के भीतर मकान खाली करने की धमकी देते हुए कनक पटेल के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया। परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद, धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कनक पटेल ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कनक पटेल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फरहदा चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाइश देने में जुट गए। जहाँ लगभग 2 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद समझाईश पर ग्रामीण शांत हुए, जिन्हें मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।