एजुकेशन हब और बालवाटिका प्ले स्कूल की नई शाखा का बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया उद्घाटन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस

-

निशांत तिवारी/ बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र स्थित वासुदेव परिसर में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संस्थान का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर सुविधाओं का समावेश आवश्यक है, जिससे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा में सफल संचालन के बाद सरकंडा में यह नई शाखा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि नई ब्रांच में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां एयर कंडीशंड (AC) स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम और खेल-खेल में सीखने की आधुनिक पद्धति उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में शिक्षाविद रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक, शिक्षाविद् और संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की इस नई शाखा के शुरू होने से सरकंडा और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

बड़ा हादसा : ट्रैक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, वहीं...

निशांत तिवारी  बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक...

कोल वाशरी की काली धूल से ग्रामीण परेशान , स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों में कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल...

पति-पत्नी करंट के चपेट में आए, दोनों की हुई मौत… कपड़ा सुखाने के दौरान...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी...

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

Most Popular