छत्तीसगढ़ के युवा आशीष कुमार ने ‘सी केरल, नो केरल’ कार्यक्रम में किया प्रतिनिधित्व, 10 दिवसीय यात्रा में सीखे विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के मॉडल

-

रायपुर (डेस्क) । छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लछनपुर महंत निवासी आशीष कुमार ने केरल सरकार के अंतर्गत केरल यूथ लीडरशिप अकादमी (KYLA) द्वारा आयोजित “सी केरल, नो केरल” कार्यक्रम में भाग लिया। यह दस दिवसीय राष्ट्रीय युवा नेतृत्व अध्ययन यात्रा 19 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

इस कार्यक्रम में भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से एक-एक युवा प्रतिनिधि को चुना गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने केरल के आठ जिलों का दौरा किया और राज्य के विकास मॉडल को करीब से समझा। अध्ययन यात्रा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्वशासन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों को केरल की आधुनिक सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था, मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं और विकेंद्रीकृत स्थानीय शासन प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विश्व के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण अभियानों में से एक ‘कुडुम्बश्री’ नेटवर्क के कार्यों को भी समझने का अवसर मिला। साथ ही केरल स्टार्टअप मिशन और जिम्मेदार पर्यटन जैसी पहलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए.एन. शमसीर, विभिन्न जिलों के कलेक्टरों और केरल राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. वी.के. रामचंद्रन से मुलाकात कर शासन और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। आशीष कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर के युवा नेताओं के लिए सीखने, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। आशीष कुमार ने मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से सोशल वर्क में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे उज्जैन के एक एनजीओ के साथ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें समावेशी विकास, नेतृत्व  और सामाजिक बदलाव के लिए नए दृष्टिकोण प्राप्त हुए, जिन्हें वे भविष्य में अपने कार्यों में लागू करना चाहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

रिश्वतखोर : बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते...

निशांत तिवारी बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग...

बच्चों की नजर से माता-पिता के प्यार की कहानी‘बस एक छुट्टी’ ने मंच से...

डेस्क / नई दिल्ली। बच्चों की भावनाओं, उनके सपनों और अभिभावकों के प्रति उनकी सोच को संवेदनशील ढंग से...

पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच :  नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, केंद्रीय...

डेस्क / बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात...

कोयले के धूल से घुट रहा पूरा गांव, बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़े हो...

निशांत तिवारी बिलासपुर। विकास और औद्योगिक विस्तार के दावों के बीच बिलासपुर जिले के कर्रा और आसपास के गांवों...

पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के बिना FIR दर्ज किए...

निशांत तिवारी बिलासपुर। पत्रकारों के विरुद्ध कथित एकतरफा कार्रवाई और बिना निष्पक्ष जांच एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध...

एजुकेशन हब बाल वाटिका का शैक्षणिक आयोजन का हुआ समापन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया...

डेस्क / बिलासपुर। रामा ग्रीन सिटी स्थित एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास...

युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत… अचानक गहरे पानी में जाने से...

डेस्क / बिलासपुर - जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने...

नजदीकियां… फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए इन्वेस्ट...

निशांत तिवारी बिलासपुर। न्यायधानी की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular