खाली कुर्सियां, महंगे सामान और फीका स्वाद, लोगों को रास नहीं आ रहा व्यापार मेला…

-

बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित BNI व्यापार मेला इस बार निराशाजनक साबित हो रहा है। दूसरे दिन भी मेले में लोगों की संख्या बेहद कम रही, जिससे व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मेले में न तो ग्राहकों की न के बराबर चहल-पहल नजर आ रही है और न ही कोई खास आकर्षण दिखाई दे रहा है।

लोगों का कहना है कि इस बार का मेला न केवल प्रबंधन की कमजोरी उजागर कर रहा है, बल्कि उत्पादों की ऊंची कीमतों के कारण आम जनता की पहुंच से दूर हो गया है। वही बातचीत करने के दौरान व्यापारियों ने भी माना कि इस बार का मेला उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

फूड सेंटर पर स्वाद की कमी, कीमती भी ज्यादा, लोगों में नाराजगी

मेले के फूड सेंटर पर भी निराशा छाई हुई है। ग्राहकों की शिकायत है कि खाने में न तो कोई स्वाद है और न ही यह कीमत के लिहाज से सही है। महंगे दामों और सीमित विकल्पों की वजह से लोग यहां खाने से परहेज कर रहे हैं।

आयोजकों की ओर से खाने के विकल्पों और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे फूड सेक्शन पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर सन्नाटा पसरा

ऑटोमोबाइल सेक्टर, जो हर साल मेले का प्रमुख आकर्षण होता था, इस बार फीका नजर आ रहा है। ग्राहकों की रुचि नदारद है, जिससे इस सेक्टर के व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। महंगे उत्पादों और नई तकनीक की कमी ने इस सेक्टर की लोकप्रियता घटा दी है।

स्टेज के सामने खाली दिखी कुर्सियां, गिने चुने लोग ही रहे

स्टेज पर आयोजित कार्यक्रमों में भी कोई उत्साह नहीं दिख रहा है। स्टेज के पास लगी कुर्सियां खाली पड़ी हैं। जो लोग वहां मौजूद हैं, वे भी समिति के सदस्य या प्रायोजक हैं।

कार्यक्रमों में न तो कोई नयापन है और न ही आकर्षक आयोजन, जिससे दर्शकों की रुचि खत्म हो गई है।

महंगाई बनी सबसे बड़ी वजह

मेले में बिकने वाले उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम लोगों का कहना है कि यहां चीजें इतनी महंगी हैं कि वे खरीदारी करना तो दूर, मेले में घूमने तक से बच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular