मिनीबस्ती क्षेत्र में रेड, अंतर्राज्यीय नशा व हथियार तस्करी गिरोह से पिस्टल–कारतूस और 1100 नशीली गोलियां जब्त… दो आरोपी गिरफ्तार

-

बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की सप्लाई पर सख्त कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मिनीबस्ती इलाके में की गई रेड और सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, मैग्जीन और भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की है।

एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसमें थाना सिविल लाईन, थाना तारबाहर और लाइन बल शामिल था। इसमें मिनीबस्ती क्षेत्र में बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान स्वराज कुर्रे (20) निवासी मिनीबस्ती, जरहाभाठा के पास से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (नाइट्राजेपाम) बरामद की गई। साथ ही और अधिक तलाशी में उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन और 20 जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

भोपाल से सप्लाई का हुआ खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध हथियारों की सप्लाई अवधपुरी भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर (37 वर्ष) कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक और विशेष टीम को भोपाल रवाना किया। स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी को एक पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में भी बिलासपुर जिले में पिस्टल सप्लाई के मामलों में संलिप्त रहा है और गिरफ्तारी से बचते हुए फरार था।

इस सामग्रियों को किया गया जब्त

आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (नाइट्राजेपाम) लगभग 1100 नग, ऑटोमेटिक पिस्टल – 2 नग, जिंदा कारतूस – 20 नग
मैग्जीन – 4 नग, धारदार लोहे का चाकू – 1 नग, जुपीटर स्कूटी (CG-10-CA-8764) – 01 नग जब्त किया गया। वहीं दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। धीरेन्द्र तोमर की पुलिस रिमांड लेकर नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायरों और सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जल्द वैधानिक जब्ती कर आर्थिक प्रहार करने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

स्क्रैप कंपनी के एचआर ने रखा अपना पक्ष, कहा – दस्तावेज दिखाने पर थाने...

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में स्क्रैप सामग्री के परिवहन के दौरान हुई पुलिस जांच का मामला चर्चा में है। इस...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का फेरबदल, SI से लेकर आरक्षक तक...

निशांत तिवारी बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

समाजसेवी प्रवीण झा सर्वसम्मति से बने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक...

Most Popular