सैफ अली पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार…! इस ट्रेन से युवक को धर दबोचा…

-

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

दुर्ग। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर दुर्ग आरपीएफ ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से इस संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।

दुर्ग आरपीएफ इंस्पेक्टर एस.के. सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें आरोपी की तस्वीर और जानकारी भेजी थी, जिसमें संकेत दिया गया था कि वह दुर्ग की ओर जा सकता है। इसके बाद आरपीएफ ने विभिन्न ट्रेनों में तलाश शुरू की और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से उसे हिरासत में लिया। फिलहाल, आरोपी को दुर्ग में रखा गया है और मुंबई पुलिस जल्द ही उससे पूछताछ के लिए पहुंचने वाली है।

जानिए किस तरह हु था स्टार एक्टर पर हमला

मुंबई के खार इलाके में सैफ अली खान के गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार रात करीब 2:30 बजे यह हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सैफ पर उनके घर में घुसकर चाकू से वार किया। अभिनेता के गले, पीठ, हाथ और सिर पर छह जगह चोटें आई हैं।

घायल सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पैदल पहुंचे थे। उनकी गर्दन पर घाव को प्लास्टिक सर्जरी से ठीक किया गया है, जबकि पीठ के पास फंसे चाकू के टुकड़े को ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टरों ने विजिटर्स पर रोक लगा दी है। सैफ को पूरी तरह ठीक होने में लगभग एक हफ्ता लगने की उम्मीद है। मुंबई पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और संदिग्ध की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

बेखौफ लुटेरे: युवक से नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए 3 आरोपी, चाकू की...

निशांत तिवारी बिलासपुर - चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात...

धोखाधड़ी : दिन दहाड़े स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर 2.50 लाख से अधिक...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा...

चरित्र शंका : आँखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर युवक की पत्थर से सिर...

निशांत तिवारी बिलासपुर। चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में...

52 पत्ती के साथ तालाब किनारे 8 जुआरी धराए, 25 हजार रुपए सहित 6...

निशांत तिवारी बिलासपुर। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के...

अवैध संबंध के विवाद में फल कारोबारी पर धारदार चाकू से किया जानलेवा हमला,...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

आत्महत्या ! : जमीन विवाद से प्रताड़ित होकर ग्रामीण ने कीटनाशक पिया, फिर हो...

निशांत तिवारी/ बिलासपुर - जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद में ग्रामीण ने कीटनाशक...

हाईवे पर डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहनों...

बिलासपुर। पुलिस ने हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते...

दिन दहाड़े सरकंडा क्षेत्र के सूने मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी समेत...

निशांत तिवारी.बिलासपुर। जोरापारा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना...

बड़ा एक्शन : 49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, अवैध कबाड़ कारोबार पर...

निशांत तिवारी. बिलासपुर। जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने की चर्चाओं के बीच शहर में अपराध और अवैध कारोबार...

Most Popular