ट्रैफिक व्यवस्था ठप, 2 किलोमीटर लंबा लगा जाम, लोगों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी… BNI की व्यवस्था पर उठे सवाल…देखिए वीडियो…

-

बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे BNI व्यापार मेले के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। साइंस कॉलेज से अशोकनगर तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

मेले के तीसरे दिन घंटों तक सड़क जाम रही, लेकिन प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने इसे नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सड़कों में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण ट्रैफिक का हाल बेहाल हो गया। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से गाड़ियां चलाने लगे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में फंसे लोगों से बात की गई तो उनका कहना था कि प्रशासन ने मेले के आयोजन से पहले भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन की कोई प्रभावी योजना नहीं बनाई।

2 किमी तक लगा लंबा जाम।

पार्किंग की अव्यवस्था ने हालात और बिगाड़ दिए

लोगों का यह भी कहना था कि ट्रैफिक पुलिस बल की कमी और पार्किंग की अव्यवस्था ने हालात और बिगाड़ दिए। मेले के कारण शाम के समय सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि तब लोगों का आना-जाना बढ़ जाता है। जाम की समस्या के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

आयोजनों से पहले योजना बनाना जरूरी है,

जाम में फंसे लोगों ने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही इस तरह के आयोजनों से पहले योजना बनाना जरूरी है, ताकि भीड़ और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके। प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए स्थानीय निवासियों ने तुरंत सुधार की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

Most Popular

बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे BNI व्यापार मेले के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। साइंस कॉलेज से अशोकनगर तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

https://youtu.be/ccfQaszVYkM?si=4xKJSdXx_pHzrDFe