Year of Tradition: मलखंभ मटकी – 41 सालों से जीवित है परंपरा, युवाओं ने दिखाया साहसिक जज़्बा, खेल, संस्कृति और भाईचारे का दिखा संगम

-

Year of Tradition: बिलासपुर- स्वर्गीय कमल किशोर अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मलखंभ मटकी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन कारोना चौक में लगातार 41 वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय दुबे, चेयरमैन सीएमडी कॉलेज उपस्थित रहे।

Year of Tradition: मलखंभ मटकी - 41 सालों से जीवित है परंपरा, युवाओं ने दिखाया साहसिक जज़्बा, खेल, संस्कृति और भाईचारे का दिखा संगम

वहीं सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, दोनों गणमान्य अतिथियों के करकमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें -:Forensic Investigation : 14 दिन बाद चिन्मय का शव खंडहर स्कूल में मिला, गांव में पसरा मातम, क्या मोबाइल बनी मौत की वजह !

आयोजन के दौरान युवाओं ने पारंपरिक खेल मलखम मटकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए एकजुट होकर मानवीय पिरामिड बनाते हुए रोमांचक नजारा प्रस्तुत किया। उपस्थित दर्शक इस साहसिक खेल को देखकर उत्साह से झूम उठे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। (Year of Tradition)

यह भी पढ़ें -:Bjp team: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, क्षेत्रीय व जातिगत संतुलन पर फोकस, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखिए लिस्ट

समाज में एकता, सहयोग और परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि स्व. अग्रवाल की स्मृति में यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ी रहे। मलखंभ मटकी का यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि समाज में भाईचारा और सामूहिकता का संदेश भी देता है। (Year of Tradition)

आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि,ये प्रतियोगिता निशुल्क है और इसमें सदर बाजार के व्यापारियों का पूरा सहयोग रहता है, इस प्रतियोगिता के विजेता को 21,000 रु नगद और व्यापारियों द्वारा आकषर्क उपहार दिए जाते है। करोना चौक सदर बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजक मंडल के अजित मिश्रा ,बसंत शर्मा , लक्की यादव, रोनित राय , अंचल गुप्ता , सुजल शर्मा का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहता है। (Year of Tradition)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जिले में जल्द होगा NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा...

बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द...

छठ घाट पर दिखेगी आस्था की भव्यता, सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु, छठी...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर को संस्कारधानी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां देश के अलग-अलग अंचलों की संस्कृति, परंपराएं और...

बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और...

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

NACHA Bay Area Showcases Chhattisgarh’s Rich Heritage at San Francisco ( USA) India Day...

SAN FRANCISCO, CA — North America। Chhattisgarh Association (NACHA) Bay Area Chapter proudly represented the state of Chhattisgarh at...

Most Popular

Year of Tradition: बिलासपुर- स्वर्गीय कमल किशोर अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मलखंभ मटकी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन कारोना चौक में लगातार 41 वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय दुबे, चेयरमैन सीएमडी कॉलेज उपस्थित रहे। Year of Tradition: मलखंभ मटकी - 41 सालों से जीवित है परंपरा, युवाओं ने दिखाया साहसिक जज़्बा, खेल, संस्कृति और भाईचारे का दिखा संगम वहीं सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, दोनों गणमान्य अतिथियों के करकमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें -:Forensic Investigation : 14 दिन बाद चिन्मय का शव खंडहर स्कूल में मिला, गांव में पसरा मातम, क्या मोबाइल बनी मौत की वजह ! आयोजन के दौरान युवाओं ने पारंपरिक खेल मलखम मटकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए एकजुट होकर मानवीय पिरामिड बनाते हुए रोमांचक नजारा प्रस्तुत किया। उपस्थित दर्शक इस साहसिक खेल को देखकर उत्साह से झूम उठे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। (Year of Tradition) यह भी पढ़ें -:Bjp team: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, क्षेत्रीय व जातिगत संतुलन पर फोकस, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखिए लिस्ट समाज में एकता, सहयोग और परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि स्व. अग्रवाल की स्मृति में यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ी रहे। मलखंभ मटकी का यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि समाज में भाईचारा और सामूहिकता का संदेश भी देता है। (Year of Tradition) आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि,ये प्रतियोगिता निशुल्क है और इसमें सदर बाजार के व्यापारियों का पूरा सहयोग रहता है, इस प्रतियोगिता के विजेता को 21,000 रु नगद और व्यापारियों द्वारा आकषर्क उपहार दिए जाते है। करोना चौक सदर बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजक मंडल के अजित मिश्रा ,बसंत शर्मा , लक्की यादव, रोनित राय , अंचल गुप्ता , सुजल शर्मा का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहता है। (Year of Tradition)