Exclusive CCTV: बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुए हमलावर – चार नकाबपोशों ने दी वारदात को अंजाम, चलाई साय साय इतने राउंड गोलियां

-

Exclusive CCTV: बिलासपुरछत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार शाम कांग्रेस नेता और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। सरेराह चलीं 12 से अधिक गोलियां अब कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा अपडेट में सामने आया है कि हमलावरों का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लग चुका है, जिसमें चार नकाबपोश हमलावर बाइक से आते और फायरिंग करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – False representation : सीवी रमन यूनिवर्सिटी का कमाल – आवासीय परिसर को बना दिया इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल!, नैक ग्रेडिंग के लिए दस्तावेजों में दिखाया कुछ और…

CCTV फुटेज के अनुसार, चार हमलावर दो बाइकों में सवार होकर जोंधरा चौक की दिशा से नितेश सिंह के निजी दफ्तर के बाहर पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने बिना कुछ बोले अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान 12 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिनमें से कई गोलियां सीधे नितेश सिंह की दिशा में दागी गईं।

हालांकि, नितेश सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन इस वारदात में भाजपा नेता के ससुर चंद्रकांत सिंह ठाकुर और राजू ठाकुर को गोली लग गई। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें – Firing Incident : साय-साय चली बिलासपुर में गोलियां, 12 राउंड से अधिक 2 युवकों ने की फायरिंग, न्यायधानी को बना दिया उड़ता बिलासपुर, अब नाकेबंदी कर संदेहियों को ले रहे हिरासत में….

जवाबी फायरिंग से बचने के लिए भागे हमलावर

हमलावरों की फायरिंग के बीच नितेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचने में एक बार फिर देर कर गई।

पुलिस की जांच तेज, कई संदेहियों से पूछताछ जारी

CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी और छापेमारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे देर रात तक पूछताछ की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular

Exclusive CCTV: बिलासपुरछत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार शाम कांग्रेस नेता और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। सरेराह चलीं 12 से अधिक गोलियां अब कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा अपडेट में सामने आया है कि हमलावरों का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लग चुका है, जिसमें चार नकाबपोश हमलावर बाइक से आते और फायरिंग करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें - False representation : सीवी रमन यूनिवर्सिटी का कमाल – आवासीय परिसर को बना दिया इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल!, नैक ग्रेडिंग के लिए दस्तावेजों में दिखाया कुछ और…

CCTV फुटेज के अनुसार, चार हमलावर दो बाइकों में सवार होकर जोंधरा चौक की दिशा से नितेश सिंह के निजी दफ्तर के बाहर पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने बिना कुछ बोले अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान 12 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिनमें से कई गोलियां सीधे नितेश सिंह की दिशा में दागी गईं।

हालांकि, नितेश सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन इस वारदात में भाजपा नेता के ससुर चंद्रकांत सिंह ठाकुर और राजू ठाकुर को गोली लग गई। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें - Firing Incident : साय-साय चली बिलासपुर में गोलियां, 12 राउंड से अधिक 2 युवकों ने की फायरिंग, न्यायधानी को बना दिया उड़ता बिलासपुर, अब नाकेबंदी कर संदेहियों को ले रहे हिरासत में….