गंधर्व समाज भवन में देशभक्ति की गूंज, उत्साह के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों से सजा मंच…

-

निशांत तिवारी/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज के सामाजिक भवन में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और सामाजिक एकता के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं, वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। समाज के गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की गरिमा और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों और युवाओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी गई। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और देश के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत किया। वरिष्ठ सदस्यों ने अपने संबोधन में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभाकर ग्वाल (गृह क्षेत्र न्यायाधीश) ने अपने संबोधन में कहा, गणतंत्र दिवस हमें केवल अधिकारों की नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। संविधान ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार दिया है, लेकिन समाज को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी हम सभी नागरिकों की है। उन्होंने युवाओं से संविधान की मूल भावना को समझने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

सामाजिक एकता पर जोर

गंधर्व समाज की जिला अध्यक्ष कौशिल्या सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं। वहीं सचिव राजकुमार गंधर्व ने सभी को एकजुट रहकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर रामशरण गंगे, रामकुमार गंधर्व, सालिक साहू, गयाराम ठाकुर, शैलेष देवांगन, पंकज गंधर्व सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मिठाई वितरण के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और सामूहिक जयघोष के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और सशक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

मिथिलांगन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर अध्यक्ष और मनोरंजन उपाध्यक्ष बने

बिलासपुर. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई।...

रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी चोरी, चोर...

निशांत तिवारी बिलासपुर - शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती...

90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार… राशन दुकान...

बिलासपुर - एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के...

घोटाला : 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला…इस क्षेत्र के पूर्व...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में...

लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास...

निशांत तिवारी बिलासपुर - सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो...

हादसा : कार के परखच्चे उड़े, व्यक्ति गंभीर रूप घायल, किस वाहन ने मारी...

निशांत तिवारी मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो...

हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक...

निशांत तिवारी मस्तूरी - थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...

लूट : ज्वेलर्स संचालक से कट्टे की नोक में हुई लूट, हमलावरों ने फायरिंग,...

निशांत तिवारी बिलासपुर । बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है।...

थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने...

निशांत तिवारी बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है,...

Most Popular