सरकंडा क्षेत्र में खूब फल फूल रहा कबाड़ का धंधा, चोरी भी लगातार बढ़ रही, लाइनअप से हो रहा पूरा खेल

-

बिलासपुर. जिले सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर कबाड़ के अवैध कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के कई इलाकों में बड़ी संख्या में कबाड़ की दुकानें दोबारा खुल गई हैं। इसी के साथ चोरी की घटनाओं में भी तेज़ी देखी जा रही है, जिससे कबाड़ कारोबार और अपराध के बीच सीधा संबंध होने की आशंका गहराती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

लोगों का आरोप है कि कबाड़ का यह कारोबार पूरी तरह लाइनअप होकर चल रहा है, यानी सब कुछ सुनियोजित तरीके से। चोरी का सामान सीधे इन्हीं दुकानों तक पहुंचाया जाता है और फिर उसे बिना किसी जांच-पड़ताल के खरीद लिया जाता है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में घरों, दुकानों और निर्माण स्थलों से लोहे, केबल, मोटर, पाइप और अन्य कीमती सामान की चोरी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

गाड़ियों में भरकर रात में निकल रहा माल

मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से सरकंडा क्षेत्र में कबाड़ का धंधा फल-फूल रहा है। छोटे कबाड़ियों से लेकर बड़े कारोबारियों तक की यहां मजबूत मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि कबाड़ से भरी गाड़ियां लाइनअप होकर रात में ही निकलती हैं, ताकि किसी को हवा तक न लगे।

दिखावटी कार्रवाई के बाद फिर गुलज़ार हो गए

बीते कुछ महीने पहले कबाड़ दुकान पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन समय अनुकूल होने के बाद फिर से ये सभी दुकान गुलजार हो गई हैं। वहीं कुछ कबाड़ दुकानों पर कभी-कभार दिखावटी कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ दिनों बाद वही दुकानें फिर से खुल जाती हैं। इससे कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular