थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने वाले को छोड़ने का आरोप, देखिए आदेश…

-

निशांत तिवारी

बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा नशे के कारोबार को संरक्षण देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कोटा थाना क्षेत्र में गांजा बेचने वाले आरोपी के नाबालिग बेटे को अवैध रूप से पैसे लेकर छोड़ने का मामला उजागर हुआ है, जिसके बाद एसएसपी ने हवलदार और एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं थानेदार को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़े-: हत्या : फावड़ा मारकर पिता को मार डाला, घर के भीतर मिली क्षत विक्षत लाश…आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुलिस बोली….

यह भी पढ़े-: भीषण आग: सिरगिट्टी क्षेत्र में फिर लगी भीषण आग…पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने की फैक्ट्री में मचा कोहराम, फायरब्रिगेड की टीम जुटी आग बुझाने में

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोटा पुलिस ने रानीसागर गांव से गांजा तस्करी के आरोप में एक 13 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया था। उसके पास से लगभग 500 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ था। नियम के अनुसार पुलिस को कार्रवाई करना था, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने बालक को छोड़ने के बदले 80 हजार रुपए की मांग की। मजबूरी में आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति से कर्ज लेकर यह रकम थाने तक पहुंचाई, जिसके बाद नाबालिग को गांजे सहित छोड़ दिया गया। रविवार सुबह यह मामला रजनेश सिंह के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक हवलदार और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया, वहीं थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि डीएसआर बैठक के दौरान एसएसपी ने कोटा थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोटा पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिल गया। फिलहाल पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

वसूली गई रकम कोचिए को करनी पड़ी थी वापस

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, बताया गया कि कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन आरोप है कि कई मामलों में कोचियों से मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी हैं। एक मामले में अफसरों की सख्ती के बाद पुलिस को वसूली गई रकम कोचिए को वापस करनी पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular