निशांत तिवारी
मस्तूरी । थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं कार के पर परखच्चे उड़ गए हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े -: हादसा : मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति…

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार निवासी लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी अपनी कार क्र. CG 10 AS 1640 में किसी काम से मस्तूरी गया हुआ था जो रात 10:30 बजे के आसपास वापस अपने घर मल्हार लौट रहा था।
यह भी पढ़े -: थानेदार रडार में, हवलदार और एक आरक्षक सस्पेंड… 80 हजार रुपए लेकर गांजा बेचने वाले को छोड़ने का आरोप, देखिए आदेश…
तभी वेद परसदा और टिकारी के बीच मल्हार की ओर से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार को चला रहे लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी का पैर गाड़ी में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के वक्त मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल मस्तूरी थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेज दिया, जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है।वही पुलिस अज्ञात वाहन की पता तलाश में जुट गई है।
