बाघिन अब इंसानी आबादी के करीब पहुंची, Video भी आया सामने… वन विभाग की बढ़ी चिंता…

-

मरवाही। बिलासपुर और मरवाही वनमंडल की सीमा पर बाघिन का विचरण लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। बीती रात खोंगसरा से भनवारटंक होते हुए गौरेला मार्ग पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बाघिन का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

टाइगर का वीडियो।

इस वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बाघिन इंसानी आबादी के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार, यह बाघिन पिछले एक महीने से अचानकमार टाइगर रिजर्व, मरवाही, कटघोरा और बिलासपुर वनमंडल के जंगलों में घूम रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह बाघिन मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से निकलकर नया ठिकाना तलाश रही है।

रेस्क्यू कर लगाई गई थी कॉलर आईडी

इस बाघिन को कुछ समय पहले कोरिया वनमंडल के चिरमिरी जंगल से रेस्क्यू कर कॉलर आईडी लगाई गई थी। इसके बाद इसे अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। कॉलर आईडी की मदद से वन विभाग बाघिन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है।

अब वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, जंगल ना जाने की सलाह

वर्तमान में बाघिन मरवाही वनमंडल के जंगलों के आसपास सक्रिय है और कई बार इंसानी आबादी के करीब भी देखी गई है। इसे देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों को जंगलों में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

टीम भी कर दी गठित, गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। साथ ही, ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। वन विभाग का कहना है कि बाघिन की सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, डंडे से किया जानलेवा हमला… फरार...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा, उदय को जिला...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की...

दिन दहाड़े ऑटो चालक की ह’त्या… फिर आसपास के CCTV तोड़ दिया, ताकि पुलिस...

बिलासपुर - तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब...

चैंबर की राजनीति गरमाई: संशोधन मुद्दे पर कमल सोनी ने खोला मोर्चा, कहा –...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और त्यागपत्र...

जुआरियों की घूमती महफिल पर कब लगेगा ब्रेक? ‘आज यहां, कल वहां’ फल फूल...

बिलासपुर। जिले में कई अंदरुहनी इलाकों में जुआरियों का लुकाछिपी खेल चल रहा है। बड़ी संख्या में जुआरी एक...

न नाली, न बिजली, बहतराई में खसरा नंबर 459 पर अवैध प्लाटिंग का खेल,...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। शहर के बहतराई क्षेत्र में स्टेडियम के सामने स्थित गली के अंदर खसरा नंबर 459 पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी […]

कुएं के गिरने से युवक की हुई मौत… इस गलती की वजह से गई...

निशांत तिवारी बिलासपुर - कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं...

Most Popular