कोमल मरावी और ज्ञानदेवी नें अपने खेल कौशल सें जीता दर्शकों का दिल…

-

बिलासपुर। उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में खेल महोत्सव के दूसरे दिन के सुबह खो-खो पुरूष वर्ग का प्रथम मैच सत्यम व मधुरम निकेतन के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने सधे हुए खेल का नजा़रा पेश किया।

पहले दोनों पालियों में मैच बराबरी पर रहा। दोनों टीम को फिर एक पाली के मैच खिलाए गए। इस रोमांचक मैच में कोमल सिंह व ऋषभ निषाद के शानदार खेल की बदौलत सत्यम निकेतन को अंतत: जीत हासिल हुई।

दूसरा मैच शिवम् और सुन्दरम के मध्य खेला गया, जिसमें अरविन्द एवं अश्वनी कुमार  के शानदार प्रदर्शन ने सुन्दरम को जीत दिला दिया। सुन्दरम के दोनों सेट में अर्जित 18 प्वाइंट के मुकाबले शिवम् कड़ी टक्कर देते हुए 16 प्वाईंट ही अर्जित कर पाई और सुंदरम निकेतन ने फाइनल में जगह बनाने में सफलता अर्जित की।

खो खो महिला वर्ग में ये रहे विजेता

खो-खो महिला वर्ग में प्रथम चरण में सत्यम  ने अपने प्रतिद्वंदी टीम शिवम को एक पाली और 4 अंकों से परास्त कर  फायनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस खेल में सत्यम निकेतन की ओर से पल्लवी जाटवर, सुशीला एवम ज्ञान देवी बुडेक शानदार खेल का परिचय दिया तथा महिला वर्ग के द्वितीय मैच में मधुरम ने सुंदरम को पटकनी देते हुए फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। मधुरम की ओर से भारती ठाकुर, नीला सिदार एवं श्रद्धा सुमन ने अपने खेल का लोहा मनवाया। अब देखना है कि फायनल में कौन किसे मात देता है और बनता है खो-खो का बादशाह।

इनके बीच बनी ड्रा की स्थिति

खो-खो के साथ ही पुरुष वर्ग के बेडमिंटन सिंगल के मैच खेले गये, चारों निकेतन द्वारा एक -एक  मैच जितने के कारण मैच में ड्रा की स्थिति बन गई। अब पुरुष वर्ग के डबल्स के मुकाबले से ही तय होगा कि कौन-कौन सी टीम फाइनल का स्वाद चख पाएगी।

खेल को सफल बनाने में व्यायाम निदेशक सुनील राव, धनीराम यादव,अमित तिवारी, राकेश बाटवे, महेश शर्मा, सुभाष त्रिपाठी,स्वर्णिम शुक्ला, शबाना खान,अमृता मिश्रा,साजिद खान एवं खेल समन्वयक करीम खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  दूसरे दिन के आयोजन में मुख्य रूप से खेल विभूति आर बी कैवर्त सहित संस्था की प्राचार्य प्रो मीता मुखर्जी, डॉ. बी.व्ही रमणाराव, अंजना अग्रवाल, डॉ. छाया शर्मा, मनीषा वर्मा, डॉ.अजीता मिश्रा, डॉ. रीमा शर्मा, प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ.रजनी यादव, डॉ. नीला चौधरी, करीम खान, डॉ.सलीम जावेद, डॉ. विद्याभूषण शर्मा, पवन कुमार पाण्डेय, डॉ. वंदना रोहिल्ला, रश्मि पाण्डेय, सोनल जैन, आशा बनाफर, दुष्यंत चतुर्वेदी आदि आचार्य वृंद उपस्थित रहें। यह जानकारी महाविद्यालय के खेल प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद...

विधि संकाय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच व...

बिलासपुर | अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में विधि संकाय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर विवाद गहराता...

सिद्धा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :  स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को...

बिलासपुर । सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज  वृद्धाश्रम में एक विशेष...

निलेश पाण्डेय बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (ग्रामीण) के सह-संयोजक, देखिए लिस्ट…

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में...

अयोध्या यात्रा: विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा...

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत,...

निशांत तिवारी बिलासपुर - जिले के कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक...

बिलासपुर में कतिया समाज का होली मिलन समारोह, महिला समिति गठन की घोषणा…

बिलासपुर। होली और रंग पंचमी के पावन अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर द्वारा छोटी कोनी स्थित जिला कतिया...

लीलागर नदी में मिली 3 दिन से लापता ग्रामीण की लाश, 2 मार्च को...

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की...

CG Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई लक्ष्मी वर्मा, जानिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर...

Most Popular