Good News : जब सीमा दीदी ने बांटी 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री, इन बच्चों के खिले चेहरे, कहा – रोजाना करेंगे पढ़ाई…

-

Good News : बिलासपुर. शहर में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के अंतर्गत तालापारा क्षेत्र के 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। इस आयोजन में बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, स्केल, रबर, शार्पनर और क्रेयॉन कलर जैसे जरूरी शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने कहा रोजाना पढ़ाई करेंगे। वहीं इस सराहनीय कार्य को अधिवक्ता एवं समाज सेविका सीमा वर्मा की पहल पर स्टेशनरी संचालक अनीश कुमार गुप्ता द्वारा संपन्न किया गया।

Good News : जब सीमा दीदी ने बांटी 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री, इन बच्चों के खिले चेहरे, कहा - रोजाना करेंगे पढ़ाई...

‘एक रुपया मुहिम’ सीमा वर्मा द्वारा शुरू की गई एक अनूठी सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति से महज एक रुपया दान लेकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना है। यह अभियान समाज के हर वर्ग को यह संदेश देता है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो बहुत कम साधनों से भी बड़ा बदलाव संभव है। (Good News)

यह भी पढ़ें -: Alert : रेल की पटरी पर बैठकर ली सेल्फी, फिर फेसबुक पर डाली तस्वीर युवक ने सुरक्षा नियमों को दिखाया ठेंगा

इस विचार के साथ जुड़ते हुए शहर के कई लोग इस अभियान में सहभागी बन रहे हैं और छोटी-छोटी राशियों से किसी का भविष्य संवारने में अपना योगदान दे रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सुलभ बनाना है। विशेष रूप से उन बच्चों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और जिन्हें किताबें, स्टेशनरी या स्कूल फीस जैसे सामान्य खर्च भी एक बड़ी चुनौती लगते हैं। ‘एक रुपया मुहिम’ न सिर्फ शैक्षणिक संसाधन प्रदान करती है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति उत्साह भी भरती है। (Good News)

यह भी पढ़ें : High court news : I Love you कहना अब यौन उत्पीड़न नहीं, युवक ने रखा था प्रेम प्रस्ताव…

वे अकेले नहीं,, समाज उनके साथ है…

सीमा वर्मा ने कहती है कि “हमारा उद्देश्य केवल सामान बांटना नहीं, बल्कि इन बच्चों को यह अहसास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं। समाज उनके साथ है और उनकी शिक्षा, उनके सपनों में हर एक नागरिक की भागीदारी हो सकती है।” स्टेशनरी की सामग्री वितरित करने वाले अनीश कुमार गुप्ता ने भी इस नेक पहल का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की और कहा कि आगे भी वे इस अभियान से जुड़े रहेंगे। समाज में यदि सहयोग की भावना हो, तो बदलाव के लिए किसी बड़े मंच या भारी रकम की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक रुपया भी किसी बच्चे की मुस्कान और भविष्य का कारण बन सकता है। (Good News)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow us

5,093FansLike
2,310FollowersFollow
4,023FollowersFollow
8,039SubscribersSubscribe

LATEST POSTS

जिले में जल्द होगा NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा...

बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द...

छठ घाट पर दिखेगी आस्था की भव्यता, सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु, छठी...

निशांत तिवारी बिलासपुर। बिलासपुर को संस्कारधानी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां देश के अलग-अलग अंचलों की संस्कृति, परंपराएं और...

बिलासपुर: देर रात डीजे और पटाखों के शोर से लोग परेशान, न्यायाधीश रोकने पहुंचे...

निशांत तिवारी बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर एमआईजी इलाके में देर रात डीजे बजाने और...

सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया महादान, निःशुल्क बांटे...

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर का...

सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो...

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और...

मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर...

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल, 11...

निशांत तिवारी बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से...

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने...

निशांत तिवारी  बिलासपुर। कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

गंधर्व समाज भवन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी,...

बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता...

Most Popular

Good News : बिलासपुर. शहर में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के अंतर्गत तालापारा क्षेत्र के 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। इस आयोजन में बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, स्केल, रबर, शार्पनर और क्रेयॉन कलर जैसे जरूरी शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने कहा रोजाना पढ़ाई करेंगे। वहीं इस सराहनीय कार्य को अधिवक्ता एवं समाज सेविका सीमा वर्मा की पहल पर स्टेशनरी संचालक अनीश कुमार गुप्ता द्वारा संपन्न किया गया। Good News : जब सीमा दीदी ने बांटी 99 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री, इन बच्चों के खिले चेहरे, कहा - रोजाना करेंगे पढ़ाई... ‘एक रुपया मुहिम’ सीमा वर्मा द्वारा शुरू की गई एक अनूठी सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति से महज एक रुपया दान लेकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना है। यह अभियान समाज के हर वर्ग को यह संदेश देता है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो बहुत कम साधनों से भी बड़ा बदलाव संभव है। (Good News) यह भी पढ़ें -: Alert : रेल की पटरी पर बैठकर ली सेल्फी, फिर फेसबुक पर डाली तस्वीर युवक ने सुरक्षा नियमों को दिखाया ठेंगा इस विचार के साथ जुड़ते हुए शहर के कई लोग इस अभियान में सहभागी बन रहे हैं और छोटी-छोटी राशियों से किसी का भविष्य संवारने में अपना योगदान दे रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सुलभ बनाना है। विशेष रूप से उन बच्चों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और जिन्हें किताबें, स्टेशनरी या स्कूल फीस जैसे सामान्य खर्च भी एक बड़ी चुनौती लगते हैं। ‘एक रुपया मुहिम’ न सिर्फ शैक्षणिक संसाधन प्रदान करती है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति उत्साह भी भरती है। (Good News) यह भी पढ़ें : High court news : I Love you कहना अब यौन उत्पीड़न नहीं, युवक ने रखा था प्रेम प्रस्ताव… वे अकेले नहीं,, समाज उनके साथ है... सीमा वर्मा ने कहती है कि “हमारा उद्देश्य केवल सामान बांटना नहीं, बल्कि इन बच्चों को यह अहसास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं। समाज उनके साथ है और उनकी शिक्षा, उनके सपनों में हर एक नागरिक की भागीदारी हो सकती है।” स्टेशनरी की सामग्री वितरित करने वाले अनीश कुमार गुप्ता ने भी इस नेक पहल का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की और कहा कि आगे भी वे इस अभियान से जुड़े रहेंगे। समाज में यदि सहयोग की भावना हो, तो बदलाव के लिए किसी बड़े मंच या भारी रकम की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक रुपया भी किसी बच्चे की मुस्कान और भविष्य का कारण बन सकता है। (Good News)